बकेवर। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर की प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाओं के दूसरे दिन बीएससी व बीकॉम के कुल 653 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। वहीं कृषि स्नातक स्तर और एमएससी की परीक्षाएं भी शुरू हैं। जनता कॉलेज बकेवर को नोडल केंद्र बनाया गया है।
विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षाएं 28 फरवरी से शुरू हैं। बुधवार को परीक्षा का दूसरा दिन था। कॉलेज के प्राचार्य डॉ राजेश किशोर त्रिपाठी ने बताया जनता कॉलेज बकेवर के अलावा नित्यानंद महाविद्यालय लखना, गया प्रसाद डिग्री कॉलेज डिभौली चकरनगर, केदारनाथ महाविद्यालय हर्राजपुर को परीक्षा केंद्र भी बनाया गया है।
जिसमें जनता कॉलेज बकेवर के 489 छात्र-छात्राएं परीक्षा दे रहे हैं। गया प्रसाद महाविद्यालय डिभोली के 155 परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं। केदारनाथ महाविद्यालय हर्राजपुर के नौ परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं।
महाविद्यालय में कुल 653 परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं। जिनमें स्नातक स्तर के कॉलेज के बीएससी गणित के 207 परीक्षार्थी हैं तथा बीएससी बायो के 114 परीक्षार्थी वहीं बीकॉम के 168 परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं।
कॉलेज के परीक्षा समिति के प्रभारी डॉ ललित गुप्ता ने बताया परीक्षा तीन पालियों में हो रही हैं। प्रथम पाली सुबह दस से दूसरी पाली दोपहर 12 व तीसरी पाली दोपहर तीन बजे से होती है। प्रत्येक पाली में डेढ़ घंटे का समय होता है।
कॉलेज के मुख्य गेट पर चेकिंग कर परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया जाता है। फ्लाइंग स्कॉट के द्वारा परीक्षा कक्षों में जाकर चेकिंग भी की जाती है।