फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों की जांच करने पहुंची लखनऊ की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
भरथना/इकदिल। विकास खंड क्षेत्र अंतर्गत सहजपुर ज्ञानपुर गांव में बुधवार दोपहर मनरेगा के संयुक्त आयुक्त धर्मेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में टीम ने ज्ञानपुर गांव में प्राइमरी स्कूल से लेकर 230 मीटर लंबी इंटरलॉकिंग सड़क की नापजोख कर गुणवत्ता की जांच की।
विज्ञापन

इसके बाद सहजपुर गांव में परिषदीय विद्यालय परिसर में बिछाई गई इंटरलॉकिंग का भी मौका मुआयना किया। मनरेगा संयुक्त आयुक्त प्राविधिक परीक्षक धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मनरेगा के तहत निर्मित इंटरलॉकिंग सड़क की शिकायत मिलने पर जांच की गई है।
ऑफलाइन इस्टीमेट का आरोप गलत है। साथ मनरेगा के अलावा अन्य मदों से भी भुगतान किया गया जिसकी जांच की जा रही है। इसके अलावा बिरारी गांव में मजरा अमीनाबाद में डेरी से डामर रोड तक बनी इंटरलॉकिंग सड़क की ईंट निकालकर सड़क की गुणवत्ता की जांच की।
विज्ञापन

बिरारी में हरिओम के घर से घर तक बनी लगभग 130 मीटर लंबी इंटरलॉकिंग सड़क की गुणवत्ता व मैटीरियल की जांच की गई। बताया कि सभी सड़कें ऑनलाइन अपडेट होती हैं।
टीम के अधिकारियों ने भरथना ब्लॉक कार्यालय पहुंचकर बीडीओ प्रतिमा शर्मा की मौजूदगी में मनरेगा से संबंधित अभिलेखों की पड़ताल की।
स्थलीय निरीक्षण के दौरान संयुक्त आयुक्त धर्मेंद्र सिंह, टेक्निकल हेडक्वार्टर से आरएस चौधरी, मनरेगा विभाग से शौकत अली और भरथना बीडीओ प्रतिमा शर्मा, जेई भावेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें