यूपी रोडवेज इम्पलाइज यूनियन के नवनिर्वाचित पदाधिकारी। संवाद
- फोटो : ETAWAH
इटावा। यूपी रोडवेज इंपलाइज यूनियन इटावा क्षेत्र के वार्षिक चुनाव में जगपाल सिंह यादव 12वीं बार निर्विरोध अध्यक्ष और अखिलेश दुबे का क्षेत्रीय मंत्री चुने गए। उदयवीर सिंह यादव, ब्रजेंद्र सिंह यादव को उपाध्यक्ष, ससलेंद्र शुक्ला व प्रेमचंद्र यादव को संयुक्त मंत्री चुना गया।
रोडवेज कार्यालय परिसर स्थित यूनियन कार्यालय में बुधवार को चुनाव कराया गया। उदयवीर ने बताया चुनाव में 15 सदस्यीय कार्यसमिति गठित की गई। चुनाव में इटावा के अलावा औरैया, फर्रुखाबाद, छिबरामऊ, शिकोहाबाद, मैनपुरी और बेवर डिपो के शाखा अध्यक्ष और मंत्री उपस्थित रहे।
चुनाव के बाद क्षेत्रीय और मंत्री ने रोडवेज के स्थायी कर्मियों, संविदा कर्मियों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एआरएम बीपी अग्रवाल को सौंपा। इसमें परिवहन निगम को राजकीय रोडवेज करने, संविदा चालकों/परिचालकों को रिक्त पदों पर नियमित करने, भ्रष्टाचार को नियंत्रित करने, क्षेत्रीय प्रबंधक आगरा क्षेत्र में करोड़ों रुपये के भ्रष्टाचार पर कार्रवाई करने, कार्यशाला के आउटसोर्सिंग तकनीकी कर्मियों को नियमित करने, डोयेक के कंप्यूटर लिपिकों की रिक्तियों को भरने, बेड़े में नई बसें जोड़ने, राष्ट्रीय एकीकृत मार्गों में वृद्धि करने, उत्पाद स्रोत की कठिनाइयों को दूर करने, स्पेयर पार्ट्स लुब्रिकेंट की पूर्ति करने, मृतकों के आश्रितों को नियमित करने आदि मांगें की गई हैं।