फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा में तीन दिन में 9 डिग्री बढ़ गया अधिकतम तापमान, गर्मी से लोग परेशान

विज्ञापन
वाटर कूलर से पानी की बोतल भरता व्यक्ति। संवाद - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
इटावा। अप्रैल से जून तक सूरज की तबिश से बेहाल रहे लोगों को जुलाई में भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। बदली होने से उमस होने के साथ तीन दिनों में अधिकतम तापमान में नौ डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

शनिवार को बारिश होने से तापमान में गिरावट आई थी। इसके बाद से हल्के बादल तो मंडरा रहे हैं लेकिन बारिश नहीं हो रही है। धूप और बादल होने से गर्मी बढ़ गई है। दो जुलाई को बारिश होने से तापमान 28 डिग्री हो गया था।
अगले दिन तीन जुलाई को छह डिग्री बढ़कर 34 पर पहुंच गया। चार जुलाई को तापमान फिर दो डिग्री बढ़ा और 36 हो गया। पांच जुलाई को 37 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

धूप से बचने को सिर ढंक कर जाता साइकिल सवार बालक। संवाद- फोटो : ETAWAH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें