फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक की घोषणा नहीं, तो चुनाव का बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। बहुत किया है इंतजार, अबकी बार, आरपार का संकल्प लेकर चल रहे मिशन इकदिल ब्लॉक का सत्याग्रह कार्यक्रम 16वें दिन भी जारी रहा। सोमवार को ग्राम पंचायत कांकरपुर में बारिश होने के बावजूद लोगों ने कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाग लिया और मिशन इकदिल ब्लॉक के बारे में सवाल-जवाब किए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में आए लोगों ने कहा कि जल्द इकदिल ब्लॉक बनाए की घोषणा नहीं की जाती है, तो वह लोग आगामी विधान सभा चुनाव में चुनाव का बहिष्कार करेंगे।
सवालों का जवाब देते हुए मिशन संयोजक दीपक राज ने बताया कि ब्लॉक निर्माण से संबंधित जो भी कार्रवाई होती है, वह सभी जिला प्रशासन स्तर से लखनऊ शासन को भेजी जा चुकी है।
उसके बाद ग्राम विकास आयुक्त की तरफ से जब भूमि मांगी गई तो चांदनपुर के पास लगभग 10 बीघा सरकारी जगह को डीएम ने प्रस्ताव करवा कर ग्राम आयुक्त को भेज दिया। अब सिर्फ घोषणा बाकी है, उसी को लेकर यह सत्याग्रह कार्यक्रम हर ग्राम पंचायत में चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

लोगों ने कहा कि सत्याग्रह जिस नारे को लेकर चल रहा, इससे सभी लोग सहमत हैं कि ब्लॉक की घोषणा शीघ्र होनी चाहिए। यदि ऐसा नहीं होता है तो सभी लोग आगामी विधानसभा चुनाव में चुनाव बहिष्कार करेंगे।
ग्राम प्रधान उमेश कुमार ने लोगों से मिशन के साथ रहने की अपील की। मिशन सह संयोजक डॉ. सुशील सम्राट ने बताया कि व्यापार मंडल के अध्यक्ष अनंत अग्रवाल ने मिशन इकदिल ब्लॉक के सत्याग्रह को समर्थन देने की घोषणा की है।
कार्यक्रम में देवेंद्र राजपूत, संजीव कुमार, शिवकुमार, सौरभ राजपूत, प्रताप सिंह, वीरेंद्र सिंह, मनोज कुमार, अर्जुन सिंह, देवी सिंह, राजवीर सिंह, सुरेंद्र सिंह, कमलेश कुमार, आदेश कुमार, संजीव कुमार, बुद्धसेन, लाल सिंह, सूबेदार, रामेश्वर, अवनीश, वीरेंद्र कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें