फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: हुकुमपुरा ने सुंदरपुरा को आठ विकेट से हराया

Tue, 04 Apr 2023 11:39 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
चकरनगर। चंबल आश्रम हुकुमपुरा मैदान पर चल रही चंबल क्रिकेट लीग के चौथे दिन सुंदरपुरा और हुकुमपुरा की टीमों के बीच मैच हुआ। इसमें हुकुमपुरा आठ विकेट से विजयी रहा।
विज्ञापन

चंबल विद्यापीठ की ओर से आयोजित लीग में हुकुमपुरा की टीम ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला लिया। सुंदरपुरा की टीम 7.4 ओवर में 42 रन बनाकर आउट हो गई। हुकुमपुरा की ओर से गेंदबाज राज किशोर, कुलदीप, अवनीश और गुलाब सिंह ने दो-दो विकेट लिए। अनकेश ने एक विकेट लिया।
जवाब में हुकुमपुरा ने 4.4 ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम की ओर से अनकेश ने सर्वाधिक 22 रन बनाए। वह मैन ऑफ द मैच रहे। आयोजन समिति की ओर से देवेंद्र सिंह ने उन्हें ट्रॉफी प्रदान की। अंपायरिंग अनिल कुमार और राहुल ने की। चंबल क्रिकेट लीग के संस्थापक डॉ. शाह आलम राना मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें