फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: भांजी का अपहरण कर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Tue, 04 Apr 2023 11:37 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
बसरेहर (इटावा)। क्षेत्र के एक गांव में रिश्ते की भांजी का अपहरण कर मामा ने दुष्कर्म किया। घटना 26 मार्च की रात की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अपहरण और दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पीड़िता के पिता ने बताया कि 15 वर्षीय बेटी क्षेत्र के एक स्कूल में कक्षा नौ की छात्रा है। 26 मार्च की रात को वह घर में थी। तभी उसके छोटे भाई की पत्नी का भाई घर आया और बेटी का अपहरण कर ले गया। सुबह बेटी की तलाश की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। घटना की जानकारी बसरेहर थाने में जाकर दी। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी।
बसरेहर थाना प्रभारी बेचन कुमार ने बताया कि पुलिस का दबाव पड़ने पर आरोपी किशोरी को गांव के पास ट्यूबवेल के पास छोड़कर भाग गया। किशोरी ने बताया कि आरोपी उसे दिल्ली ले गया था और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे सूचना मिली कि आरोपी लोहिया पुल के पास मौजूद है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें