फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीषण आग में दो भाइयों के जले घर

विज्ञापन
विज्ञापन
भरथना/बसरेहर (इटावा)। कोतवाली क्षेत्र के नगला घना में शाम को आग लगने से दो घरों में गृहस्थी का सामान और दो मोटरें जल गईं। फायर कर्मियों ने ग्रामीणों के साथ आग पर काबू पाया। बसरेहर क्षेत्र के रिटौली में झोपड़ी में आग लगने से एक मवेशी की मौत हो गई और गृहस्थी का सामान जल गया।
विज्ञापन

ग्राम नगला धना में बुधवार शाम करीब साढ़े चार बजे बरनाम सिंह के दो पुत्रों के घरों में आग लग गई। गांव के एक युवक ने भरथना फायर सर्विस पर समय पर सूचना दी। फायर कर्मियों ने ग्रामीणों के सहयोग से काबू पा लिया लेकिन तब तक छप्पर, घर गूहस्थी का सामान चारपाइयां, विस्तर, जरूरी सामान, सिंचाई की दो मोटरें, दरवाजा,चौखट आदि सामान जलकर गया। फायर कर्मी ने बताया शाम साढ़े चार बजे सूचना मिली। राजस्व विभाग की टीम ने नुकसान का जायजा लिया।
बसरेहर क्षेत्र के गांव रिटौली में बुधवार की सुबह करीब 10 बजे रामवीर पुत्र रघुवर दयाल जाटव की झोपड़ी में आग लग गई। आग की चपेट में आने से एक भैंस की मौत हो गई और कई मवेशी झुलस गए। दो क्विंटल गेहूं, एक क्विंटल सरसों, रजाई-गद्दा और गृहस्थी का अन्य सामान भी जल गया। बसरेहर थाना प्रभारी बृजेंद्र सिंह ने बताया कि ग्रामीणों ने काबू पाया। ग्रामीणों की सतर्कता से अन्य झोपड़ियां आग की चपेट में आने से बच गईं। मौके पर राजस्व विभाग की टीम भी पहुंची और घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन

गेहूं की फसल में लगी आग
बसरेहर। थाना बसरेहर क्षेत्र के चौपला निवासी अनिल यादव की 10 बीघा खेत में खड़ी गेहूं की फसल में बिजली तारों से गिरी चिंगारी की वजह से आग लग गई। आग लगते ही ग्रामीणों दौड़े तो उन्होंने आग पर काबू पा लिया। उसने बताया कि उसके खेत में खड़ी फसल का कुछ हिस्सा जल गया है। ग्रामीणों की तत्परता से उसकी बाकी फसल बचा ली गई।
पुराने दीवानी अदालत परिसर में आग लगी
इटावा। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत पुराने दीवानी परिसर में खड़ी झाडियों में वुधवार की दोपहर को अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठने से आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। लोगों ने इसकी जानकारी दमकल विभाग को दी। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और उसने आग बुझाई।
बलराम सिंह चौराहा और एसएसपी चौराहे के बीच में पुरानी दीवानी अदालत परिसर में काफी संख्या में झाडियां खड़ी हैं। परिसर के आसपास रहने वाले लोग उसी परिसर में कूड़ा डालते रहते हैं। बुधवार की दोपहर को इसमें आग लग गई आग लगने से आसपास रहने वाले लोगों में हडकम्प मच गया। लोगों ने आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए साथ ही दमकल विभाग को इसकी जानकारी दी। जानकारी मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें