फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

500 बेड के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के लिए 48988.61 लाख मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। सैफई स्थित मेडिकल यूनिवर्सिटी में 500 बेड के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के निर्माण कार्यों के लिए राज्य सरकार ने पुनरीक्षित प्रयोजना के लिए 48988.61 लाख रुपये बजट का स्वीकृत किया है। जल्द ही शासन के बजट जारी करने की उम्मीद है। इसके बाद सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के निर्माण का काम तेज हो जाएगा।
विज्ञापन

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंत्री परिषद की बैठक हुई। बैठक में सैफई स्थित मेडिकल यूनिवर्सिटी में 500 बेड के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के निर्माण कार्यों पर चर्चा की गई। निर्माण कार्यों की पुनरीक्षित प्रायोजना के लिए 48988.61 लाख रुपये के बजट की व्यवस्था की गई। इस परियोजना में टेरो कोटा, क्लेंडिंग, बुडेन फ्लोरिंग, बेड हैंड पैनल, एलईडी आदि कार्यों को कराया जाएगा। वर्ष 2014 में सैफई स्थित मेडिकल यूनिवर्सिटी में 500 बेड के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल बनाने का फैसला लिया गया था। तब इसकी लागत 33356.43 लाख रुपये थी, जो 2016 में बढ़कर 46328.29 लाख रुपये हो गई थी। वर्ष 2018 में इस योजना की लागत 53726.45 बढ़कर हो गई। यह संशोधित लागत काफी अधिक थी।
इसे कम करने के लिए 25 मार्च 2019 को शासन स्तर पर एक समिति का गठन किया गया। समिति की रिपोर्ट और संस्तुति के आधार पर योजना का फिर परीक्षण किया गया। इसके बाद योजना की लागत 53726.45 लाख से घटकर 48988.61 लाख रुपये रह गई थी। मेडिकल यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रोफेसर डॉ. रमाकांत यादव का कहना है कि पर स्पेशियलिटी अस्पताल के लिए राज्य सरकार ने कैबिनेट की बैठक में धन देने की घोषणा की है। बजट मिलने ही अस्पताल के निर्माण का कार्य तेजी से कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें