फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमारियां फैलने के बाद पालिका ने कराई फॉगिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। गंदगी और जलभराव के कारण मोहल्ला प्रभु का अड्डा में बीमारियां फैल गई हैं, सवा सौ से अधिक लोग बुखार की चपेट में हैं।
विज्ञापन

बताया जाता है कि निजी चिकित्सक ने डेंगू की अफवाह फैला दी तो गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शिविर लगाकर 125 मरीजों की जांच कर दवाएं दी और नगर पालिका की टीम ने फॉगिंग कराई।
मोहल्ले के लोगों ने बताया कि पहली बार फॉगिंग कराई गई है। पालिकाध्यक्ष के प्रतिनिधि ने भी मोहल्ले में जाकर लोगों का हाल जाना।
मोहल्ले में खाली प्लाट में जलभराव और गंदगी जमा है। नालियां भी कीचड़ से भरी हैं। इस कारण बीमारी फैल गई है।
शीला चौहान ने बताया कि करीब पांच दिन से बुखार आ रहा है। पूरे शरीर में दर्द रहता है, कमजोरी भी है। उन्होंने बताया कि महीनों बाद मोहल्ले में गुरुवार को फॉगिंग और एंटी लार्वा का छिड़काव कराया गया।
विज्ञापन

शीला की बहू मनोज कुमारी भी बुखार की चपेट में हैं। वह भी पांच दिन से बीमार हैं। युवक विकास यादव ने बताया कि वह और घर के कई सदस्य बुखार की चपेट में हैं। बदन दर्द के साथ कमजोरी महसूस हो रही है।
मुकेश ने भी कहा कि कई महीने बाद मोहल्ले में आज फॉगिंग कराई गई है। पुष्पा चौहान ने बताया कि निजी पैथोलॉजी में जांच कराने पर डेंगू बताया था। इसके बाद से घर और आसपास के लोग डेंगू की आशंका से परेशान हैं।
संक्रामक रोग प्रभारी डा.अवधेश यादव ने बताया कि शिविर में 125 मरीजों की जांच की गई है, ज्यादातर मरीज वायरल, खांसी, जुकाम, सिरदर्द, घुटने का दर्द से पीड़ित मिले हैं। मोहल्ले में एंटी लार्वा का छिड़काव भी कराया गया है।
विज्ञापन

सीएमओ डा.अनिल अग्रवाल ने कहा कि मोहल्ले में किसी को डेंगू नहीं निकला है। ज्यादातर लोग वायरल बुखार से पीड़ित हैं। नगर पालिका अध्यक्ष के प्रतिनिधि फुरकान अहमद ने बताया कि खाली प्लाट में गोबर और बारिश का पानी भरा है। फॉगिंग कराई गई है, सफाई भी शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें