इटावा। जिला पंचायत इंटर कॉलेज हेंवरा में गुरुवार को हुई मंडलीय प्रतियोगिता में मेजबान इटावा की टीम चैंपियन बनी। औरैया ने दूसरा और फर्रुखाबाद की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विजयी पहलवान को राज्य स्तर की प्रतियोगिता में खेलने का मौका मिलेगा।
प्रतियोगिता का शुभारंभ उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के कोषाध्यक्ष प्रेमशंकर तिवारी, जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष ध्रुव कुमार, रविंद्र सिंह यादव, आशुतोष कुमार, अभयराम सिंह यादव एवं राजेंद्र प्रसाद यादव ने किया।
अंडर-14 में बालक वर्ग में बलवंत कानपुर, लोकेश औरैया, विवेक यादव इटावा, ऋषभ इटावा, कुसमोदय औरैया, कमल औरैया एवं अंडर 17 बालक वर्ग में फर्रुखाबाद के शिवम, अमित एवं स्वदेश इटावा के सतीश कुमार, प्रतीक सिंह एवं लतीफ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
महिला पहलवानों में इटावा की विमलेश, शिवानी, कानपुर की दिव्यांका एवं रश्मि साहू ने पहला स्थान प्राप्त किया। ये पहलवान 15 से 19 अक्तूबर तक बुलंदशहर में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में मनोज यादव, दिनेश यादव, जयप्रकाश यादव, नवरतन यादव, अभिषेक उपाध्याय, ऋषिकांत यादव एवं रामआशीष यादव रहे। प्रतियोगिता के समापन पर प्रधानाचार्य मंजू भदौरिया ने आभार जताया।