फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरओ प्लांट से आई जीवन में खुशहाली

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। स्वयं सहायता समूह के माध्यम से ट्रेनिंग लेकर कई रोजगार से जुड़ रही महिलाएं महीनों हजारों रुपये कमा रही हैं। इससे उनके परिवार का भरण-पोषण हो रहा है। रोजगार से जुड़ने के बाद यह महिलाएं दूसरी महिलाओं को भी प्रोत्साहित कर रही है।
विज्ञापन

महेवा ब्लाक के बहेडा गांव की सुधा तिवारी पानी का आरओ प्लांट और ऋचा चौहान मोमबत्ती बनाने का काम कर रही है। ऋचा चौहान मसाला का कारोबार भी शुरू कर रही हैं।
कोरोना के चलते डेढ़ साल से प्लांट सही नहीं चला, जिससे उन्हें नुकसान उठाना पड़ा। सुधा तिवारी ने जय मां काली समूह से ट्रेनिंग करके तरक्की का साधन खुद बनाया। अन्य महिलाओं के लिए सुधा एक मिसाल हैं।
विज्ञापन

सुधा ने बताया कि वर्ष 2017 में उन्होंने समूह बनाकर 2017 में समूह के माध्यम से मोमबत्ती बनाने व आरओ प्लांट चलाने की ट्रेनिंग ली। मार्च 2019 में गांव में आरओ प्लांट शुरू किया।
कोरोना के चलते आरओ प्लांट को चलाने में काफी समस्या हुई। पानी की सप्लाई डेढ़ साल तक कम होने से समस्या का सामना भी करना पड़ा। करीब साठ हजार रुपये खर्च कर आज तकरीबन पांच से छह हजार की इनकम प्रति माह प्लांट को चलाकर हासिल कर रही हैं।
सुधा के पति सतीश चंद तिवारी बीमार रहते हैं तथा उनका छोटा बेटा विकास साथ रहता है जो मंदबुद्धि है। सुधा ने बताया कि इस आरओ प्लांट से उन्हें काफी सहायता मिली है।
अब आरओ प्लांट से और आमदनी बढ़ने की उम्मीद है। अभी पानी की आपूर्ति बहेड़ा, महेवा कस्बा के अलावा बाबरपुर अजीतमल तक के लिए होती है। इसी तरह महेवा ब्लॉक के इंगुर्री गांव की ऋचा चौहान पानी का प्लांट चलाकर गुजारा कर रही है।
ऋचा बताती हैं कि उन्होंने महिलाओं के साथ अन्नपूर्णा स्वयं सहायता समूह बनाकर ट्रेनिंग ली। ग्राम पंचायत की तरफ से बनवाए गए आरओ प्लांट का संचालन पिछले डेढ़ साल से कर रही हैं। अभी केवल इंगुर्री गांव में ही आरओ के पानी की आपूर्ति दे रहीं, जिससे अभी उन्हें कम इनकम होती है।
बताया कि पानी की आपूर्ति के लिए कोई वाहन न होने से समस्या आ रही है। ऋचा अब खाने में प्रयोग होने वाले मसाला कारोबार भी समूह के माध्यम से शुरू कर रहीं, जिसके लिए गांव में ही जगह किराये पर ले ली है।
विज्ञापन

जहां मसाला पिसाई के लिए मशीन लगवाने की व्यवस्था बैंक से ऋण लेकर शुरुआत कर रही हैं। ऋचा ने बताया कि इस माह मसाला का कारोबार की शुरुआत कर देंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें