फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय राज्यमंत्री अजय मिश्रा के खिलाफ कांग्रेसियों ने की नारेबाजी की

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। जिला व शहर कांग्रेस कमेटी ने गुरुवार को लखीमपुर कांड के आरोपी आशीष मिश्रा के पिता केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी के खिलाफ डीएम कार्यालय के बाहर नारेबाजी की। उसके बाद केंद्रीय गृह राज्यमंत्री की बर्खास्तगी की मांग को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम श्रुति सिंह को सौंपा।
विज्ञापन

इस मौके पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मलखान सिंह यादव ने कहा कि जब तक अजय मिश्रा टेनी केंद्रीय मंत्री हैं। लखीमपुर कांड मेें शहीद हुए किसानों को न्याय नहीं मिल सकता। केंद्रीय मंत्री रहते हुए अजय मिश्रा टेनी और पूरी केंद्र सरकार आरोपी आशीष मिश्रा को बचाने का प्रयास कर रही है। इसमें केंद्र व राज्य सरकार उनकी मदद कर रही है। प्रधानमंत्री उन्हें अपने मंच पर साथ में खड़ा कर शहीद किसानों का अपमान कर रहे हैं।
शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे ने कहा के अजय मिश्रा टेनी अपने मंत्री पद के दम पर पत्रकारों को धमका रहे हैं। इससे साबित होता है वह अपने खिलाफ उठने वाली हर आवाज को दबाना चाहते हैं। कांग्रेस पार्टी किसानों को न्याय दिलाने के लिए मांग केंद्र व राज्य सरकार से करती है। इस दौरान राशिद खान, उदय भान सिंह यादव , हंसमुखी संखवार, कोमल सिंह कुशवाहा, आरबी सिंह पाल, संजय दोहरे, आलोक यादव, सत्येंद्र महेश्वरी, प्रशांत तिवारी, अरुण यादव, मयंक तिवारी, कुसुमलता उपाध्याय, प्रशांत दुबे एडवोकेट, चंद्र मोहन तिवारी,सरवर अली, कमला वर्मा ,जितेंद्र दुबे समेत तमाम कांग्रेसी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें