फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीआरपी ने तीन शातिर चोरों को धर दबोचा

विज्ञापन
थाना जीआरपी में पकड़े गए तीनों आरोपी - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
इटावा। ट्रेन यात्रियों के सामान व मोबाइल फोन चोरी करने वाले तीन शातिर अपराधियों को जीआरपी ने जंक्शन स्टेशन से कुछ दूर स्थित माल गोदाम के टिनशेड से धर दबोचा। इनके पास से चोरी के दो मोबाइल फोन अनुमानित कीमत 30 हजार रुपये बरामद हुए।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक जीआरपी नौशाद अहमद के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मंगलवार को जंक्शन स्टेशन से सलमान, मो. अहमद एवं सोपाली उर्फ प्रदीप व शिवपाली को गिरफ्तार किया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया तीनों आरोपी शातिर अपराधी हैं। पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम सलमान निवासी कमरा नं 8 प्रथम तल आसरा आवासीय योजना थाना सिविल लाइन इटावा, मो. अहमद निवासी चौगढ़वा थाना नवाबगंज, जिला बहराइच तथा सोपाली उर्फ प्रदीप व शिवपाली निवासी 187 पुरानी कांशीराम आवासीय योजना पचवान थाना नारखी जिला फिरोजाबाद है।
बताया इनके पास से दो मोबाइल फोन जिनकी कीमत लगभग 30 हजार रुपये आंकी गई है। आरोपी सलमान के खिलाफ थाना जीआरपी इटावा में 10 व थाना जीआरपी मथुरा में दो समेत 12 मुकदमे दर्ज हैं। मो. अहमद के खिलाफ थाना जीआरपी बहराइच में पांच, थाना जीआरपी बाराबंकी व थाना जीआरपी इटावा में दो-दो समेत नौ मुकदमे दर्ज हैं। सोपाली उर्फ प्रदीप व शिवपाली पर थाना जीआरपी फिरोजाबाद में दा, थाना दक्षिण फिरोजाबाद, थाना जीआरपी जीआरपी कासगंज व थाना जीआरपी इटावा में एक-एक समेत कुल पांच मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया हम लोग ट्रेनों में चोरी, लूट आदि करते हैं। रेलवे स्टेशन के आउटरों के आस-पास घूमते रहते हैं। जब भी कोई ट्रेन कॉशन या आउटर में धीमी गति से पास होती है, उसी समय चलती ट्रेन में चढ़ जाते हैं और खिड़कियों व दरवाजों के पास की सीटों पर बैठ कर यात्रा कर रहे यात्रियों के सामान लूट और चोरी करके धीमी गति में चलती ट्रेन से कूद जाते हैं। घटना के बाद झुग्गी झोपड़ी एवं आसरा आवासीय योजना इटावा व कांशीराम आवासीय योजना पचवान फिरोजाबाद आदि स्थानों पर छिप जाते हैं। चोरी के सामान राहगीरों को बेच देते हैं। कई बार पकड़े जाने पर जेल भी जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें