फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना नदी के बीच में फंसे गोवंशों की ग्रामीणों ने बचायी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। डिभोली पुल के पास यमुना नदी के बीच रेतीले टीले पर तकरीबन एक दर्जन गोवंश एक सप्ताह से फंसे थे। गोवंश चरते हुए वहां पहुंच गए थे। इसी दौरान नदी में पानी बढ़ने से फंस गए थे। बुधवार को ग्रामीणों ने खदेड़कर उन्हें बाहर निकाला।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि गोवंश यमुना नदी की धारा के किनारे रेत के टापू पर बैठे थे। इसी दौरान यमुना में धीरे-धीरे पानी बढ़ने लगा। इससे गोवंश के बैठनेड्डवाली जगह टापू में तब्दील हो गई थी। जिस स्थान पर मवेशी बैठे थे, उसके चारों तरफ पानी भर गया था। इससे गोवंश वहीं फंस गए। कई दिन तक फंसे रहने से भूख से एक गोवंश की मौत हो गई थी।
समाजसेवी विमल पांडेय, सुखराम और अहिवरन ने बताया कि कुछ ग्रामीण नदी पार कर गोवंशों के पास पहुंचे। जहां से गोवंशों को पानी में खदेड़ते हुए किनारे पर ले आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें