इटावा। बसरेहर ब्लाक के तहत आने वाली चार गोशालाओं का शासन की तरफ से नामित नोडल अफिसर डॉ. महेश कौशिक ने निरीक्षण किया। उन्होंने रखरखाव, गोवंशों की स्थिति, खानपान की तहकीकात की। हालांकि बारिश के चलते गोवंशों की गिनती नहीं हो सकी।
जिले की गोशालाओं में हकीकत देखने आए कानपुर के पैथोलॉजी उपनिदेशक व नोडल अधिकारी डॉ. महेश कौशिक बुधवार को सबसे पहले ग्राम पंचायत परौनी रामायन के नगला हरी गांव गए। वहां अभिलेख देखे, भूसे व गोवंशों की जानकारी ली। इसके बाद ग्राम पंचायत अगुपुर गोपालपुर की गोशाला पहुंचे। वहां पंचायत सचिव राधेश्याम ने 96 गोवंशों की जानकारी दी।
वहीं चौबिया गोशाला के निरीक्षण के दौरान प्रधान अनिल कुमार ने 120 गोवंशों की जानकारी दी। जबकि अभिलेखों में 106 गोवंश दर्ज थे। 14 गोवंशों को उन्होंने परौली सामायन की गोशाला में शिफ्ट करने के निर्देश दिए। इसके बाद ग्राम पंचायत बहादुरपुर के गांव लोहिया कला की गोशाला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बारे में नोडल अफसर ने कुछ बताने से मना किया। उन्होंने जसवंतनगर की एक गोशाला का भी निरीक्षण किया।