फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोशाला में फैली टूटी ईंटें

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। कांधनी के राहतपुरा स्थित कन्हा गोशाला में गोवंशों के बैठने के लिए समतल भूमि तक नहीं है। ईंटों के बड़े-बड़े टुकड़े गोवंश के लिए संरक्षित स्थल पर पड़े हुए हैं। रविवार को अपर आयुक्त कानपुर मंडल कुंज बिहारी अग्रवाल जब गोशाला पहुंचे तो देखकर दंग रह गए। उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए जमीन समतल करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

निरीक्षण में यहां 220 पशु संरक्षित मिले। उन्होंने ईओ नगर पालिका परिषद इटावा को निर्देश दिए कि गोवंशों को ठंड से बचाने के इंतजाम करें। शुक्रवार रात उन्होंने रेलवे स्टेशन के पास स्थित रैन बसेरे का भी निरीक्षण किया। यहां दो लोग सोते मिले। इसके बाद उन्होंने सुंदरपुर में रैन बसेरे का निरीक्षण किया। इस अवसर पर ईओ नगर पालिका परिषद अनिलमणि त्रिपाठी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एके गुप्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें