फ़ोटो संख्या 10- यूपी पुलिस की बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतने वाले जसवंत नगर के अर?
- फोटो : ETAWAH
जसवंतनगर। यूपी पुलिस के सिपाही अरविंद बघेल ने पुलिस की 26वीं बाडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीत कर जिले का नाम रोशन किया है। पूरे प्रदेश से इस प्रतियोगिता में 300 प्रतिभागियों ने भाग लिया था। प्रतियोगिता का आयोजन गाजियाबाद में हुआ। अरविंद बघेल मौजूदा समय में 41वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद में तैनात हैं।
अरविंद जसवंतनगर के गांव जैनपुर नागर के निवासी है। उनकी शिक्षा दीक्षा हिंदू विद्यालय जसवंतनगर में हुई। उनके पिता स्वर्गीय रामचंद्र बघेल एक साधारण किसान थे । पिछले सप्ताह गाजियाबाद में आयोजित 65 किलोग्राम भार वर्ग में बाडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में अरविंद ने गोल्ड मेडल जीता है। अरविंद ने बताया कि बाडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए परिवार से पूरा सहयोग मिला।
उनके बड़े भाई देवेंद्र और धर्मेंद्र बघेल का उन्हें बाडी बिल्डर बनाने में बड़ा योगदान रहा है। उसे शुरू से ही कबड्डी आदि खेलों में काफी रुचि रही है। बाडी बिल्डर बनने की योजना तीन साल पहले उसने शुरू की थी। पिछले साल एक छोटी प्रतियोगिता में भाग लेकर उसे लगा कि वह इस प्रतियोगिता में कुछ अच्छा कर सकता है।