फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 हजार का इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार

विज्ञापन
फोटो संख्या 01- पुलिस गिरफ्त में 25 हजार का इनामी व गैंगस्टर अमित उर्फ सोनी। - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
इटावा। सदर कोतवाली पुलिस ने सोमवार देर रात गुुरुनानक कोल्ड स्टोर के पास से 25 हजार के इनामी व गैंगस्टर एक्ट में वांछित अमित कश्यप को गिरफ्तार कर लिया। गैंगस्टर पर हत्या, चोरी, लूट समेत 13 मामले तीन थानों में दर्ज हैं।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक कार्यवाहक उपेंद्र सिंह ने बताया कि कोतवाली पुलिस सोमवार देर रात बस स्टैंड तिराहा पर चेकिंग कर रही थी। इसी बीच पुलिस टीम सूचना पर गुरुनानक कोल्ड स्टोरेज के पास पहुंची।
यहां पर खड़ा एक युवक पुलिस को देख भागने लगा। तभी पुलिस टीम ने उसे पकड़ लिया। पकड़ा गया युवक बलरई थाने से गैंगस्टर एक्ट में वांछित व 25 हजार रुपये का इनामी अमित कश्यप उर्फ सोनी निवासी केशव कुंल नेविल रोड इटावा निकला।
विज्ञापन

अभी वह गुरुनानक कोल्ड स्टोरेज के पास विकास कालोनी भाग संख्या-दो इकदिल में रह रहा था। बताया कि गैंगस्टर अमित पर हत्या, लूट, चोरी, गुंडा एक्ट समेत 13 मुकदमे सदर कोतवाली, वैदपुरा व बलरई थाने में दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें