इटावा। बकेवर थाना पुलिस ने गश्त के दौरान इंद्रापुर जाने वाले रोड पर पुलिया के पास से गैंगस्टर के आरोपी को तमंचा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे जेल भेज दिया।
एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि बकेवर के थाना प्रभारी राज कुमार सिंह अपनी टीम के साथ संदिग्ध लोगों की तलाश में गश्त पर थे। तभी मुखबिर ने सूचना दी कि गैंगस्टर का आरोपी अवैध असलहा लिए इंद्रापुर जाने वाली रोड पर किसी के इंतजार में खडा है। इस सूचना पर पुलिस टीम ने उक्त स्थान पर छापा मारकर एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उसके पास से तमंचा कारतूस बरामद हुआ। पकडे़ गए व्यक्ति ने अपना नाम मोहित उर्फ राजा पुत्र विष्णु निवासी निवाड़ीकला बताया। पकड़े गए मोहित पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई थी। (संवाद)