फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: इनामी दो अंतरराज्यीय शराब तस्कर गिरफ्तार

Sat, 06 Jan 2024 11:10 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा/बसरेहर। बसरेहर व चौबिया थाना पुलिस ने गश्त के दौरान रैपुरा भट्टे के पास से शराब तस्करी के मामले में वांछित चल रहे दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास तलाशी में उनके पास से तमंचा कारतूस के अलावा मोबाइल फोन बरामद हए हैं। आरोपियों ने पुलिस को जेल भेज दिया।
विज्ञापन


एसएसपी संजय वर्मा ने पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता कर खुलासा किया। बताया कि दो अप्रैल 2023 की रात को थाना चैबिया, थाना सैफई पुलिस व आबकारी विभाग की संयुक्त टीमों की ओर से थाना चौबिया की ओर से संजीव होटल के पास से एक ट्रक में रखी लहसुन की बोरियों के नीचे छिपाकर ले जा रही पंजाब/ हरियाणा ब्रांड की भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की गई थी।
इसी क्रम में चौबिया पुलिस की ओर से चार सितंबर 2023 को ट्रक मालिक ठाकराराम, चालक तागाराम समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इसमें से 16 अक्तूबर 2023 को आरोपी प्रशांत एवं 21 दिसंबर को शराब ठेकेदार राजकुमार उर्फ राजा एवं उसके साथी वीरेंद्र व सुशील गिरफ्तार करा लिया था। आरोपी ठाकराराम, तागाराम थाना चौबिया से गैंगस्टर एक्ट में आरोपी थे। इनकी पुलिस टीमें लगातार तलाश कर रही थीं।
विज्ञापन

फिर पांच जनवरी 2024 की रात्रि को एसओजी/सर्विलांस, थाना चौबिया एवं थाना बसरेहर पुलिस की ओर से वाहन चेकिंग के दौरान रैपुरा भट्टे के पास से ठाकराराम निवासी सजियाली जिला बाडमेर एवं तागाराम निवासी कोपलिया बाडमेर को कार सहित गिरफ्तार किया गया। उनके पास से तमंचा कारतूस व तीन मोबाइल बरामद हए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें