फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: महोत्सव पंडाल में सजी गमक, लय और ताल की महफिल

Sat, 06 Jan 2024 11:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। इटावा महोत्सव पंडाल में संस्कार भारती की ओर से शुक्रवार की रात मेरी माटी मेरा देश के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। मंच पर गमक, लय और ताल का अनोखा समन्वय देखने को मिला। कानपुर से आए राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त ध्रुपद गायक पं.डॉ.विनोद कुमार द्विवेदी ने अपने गायन की शुरुआत राग यमन में पारंपरिक चार खंड की आलाप की।
विज्ञापन

चौताल में स्वरचित रचना नमो नमो भारत भूमि, शस्य श्यामला विमला....तथा मेरी माटी मेरा देश प्रसंग को समर्पित चंदन रज कण कण भारत माता का ....प्रस्तुत कर श्रोताओं को देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत कर दिया। उनके पुत्र आयुष द्विवेदी ने भारतीय शास्त्रीय संगीत की सबसे प्राचीनतम गायन शैली विधा ध्रुपद प्रस्तुत कर सभी को भाव-विभोर कर दिया। पखावज पर पं. दीनदयाल तिवारी ने संगति की। शहीदों को समर्पित एक स्वरचित रचना शहीदों नमन है तुम्हें बार- बार....राग अहीर भैरव में प्रस्तुत किया। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर स्वरचित भजन जहां राम ने जन्म लिया ऐसी भूमि महान है....तथा जग असार में सार रसना, हरि हरि बोल....गाकर सारा वातावरण राममय कर दिया।
मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। नारायण कॉलेज ऑफ साइंस एवं आर्ट के छात्रों के समूह ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। जेएसकेजी पॉलिटेक्निक कॉलेज की छात्राओं मां दुर्गा के विभिन्न रूपों की स्तुति व नारी सशक्तिकरण एवं वंदना प्रस्तुत की। कार्यक्रम में विभिन्न समूहों के कलाकारों ने स्वतंत्रता संग्राम के नायक अमर शहीद मंगल पांडेय, कान्हा के साथ गोपियों की ब्रज की पारंपरिक होली, भगवान राम के मर्यादा स्वरूप आदि कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग सह संघ चालक रामनरेश शर्मा, विभाग प्रचारक यशवीर ने संस्कार भारती इकाई के प्रांतीय सदस्य एवं संयोजक अत्रि दीक्षित, अध्यक्ष अश्वनी कुमार मिश्र, सचिव कुलदीप अवस्थी, कोषाध्यक्ष इंद्र नारायण पांडेय, सह संयोजक प्रशांत बॉबी दीक्षित, नमिता तिवारी के अलावा प्रदर्शनी कार्यकारिणी के सदस्य आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें