फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्वालिटी चेक के दौरान बुंदलेखंड एक्सप्रेस पर चार गाटर टूटे

विज्ञापन
बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर पुल निर्माण के लिए रखे गाटर - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
ताखा। निर्माणाधीन बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के पुल पर रखने के लिए तैयार किए गए गाटर क्वालिटी चेक में उठाते समय ही टूट गए। कुदरैल के पास निर्माणाधीन एक्सप्रेस वे के गोल चक्कर के पुलों के लिए तैयार किए गए सीमेंट से बने गाटर को पुल पर रखने का काम शुरू किया गया। दो गाटरों को पुल पर रख भी दिया गया था। जैसे ही मशीनों ने और गाटरों को क्वालिटी चेक के लिए उठाना शुरू किया। एक एक कर चार टूट गए।
विज्ञापन

कुदरैल के पास बन रहा गोलचक्कर बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे से जोडे़गा। उसके लिए पुल का निर्माण कार्य आखिरी चरण में है। पुल पर रखने के लिए कंस्ट्रक्शन कंपनी ने चौबीस गाटर तैयार किए हैं। एक गाटर की लंबाई करीब नब्बे फीट और चौड़ाई करीब तीन फीट है। गाटर के टूटने से निर्माणाधीन बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के निर्माण में प्रयोग हो रही सामग्री पर सवाल उठने शुरू हो गए।
कार्यदायी संस्था दिलीप बिल्डिकांन कंपनी के मैनेजर सचिन जैन ने बताया कि तैयार किए गए गाटरों की क्वालिटी चेक की गई थी। जिसमें वह खरे नहीं उतरे। जिस कारण से उन्हें तोड़ दिया गया है। नए गाटरों को तैयार कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें