फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी के बंद घर से चार लाख के जेवर व नगदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी के सूने घर के चैनल की कुंडी तोड़कर चोर करीब चार लाख रुपये कीमत के जेवर व नगदी ले गए। परिवार के लोग शादी व खरीदारी आदि के चलते घर से बाहर गए हुए थे। चैनल पर ताला लटका देख चोरों ने घर को निशाना बनाया। शनिवार सुबह पड़ोसी ने गेट का कुंडा टूटा हुआ देख गृहस्वामी को सूचना दी। बाद में पुलिस ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के शाहगंज मोहल्ले में मोहम्मद मुबीन का घर है। वह कलक्ट्रेट से वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। 19 फरवरी को मुबीन आगरा निवासी अपने समधी के यहां शादी में शामिल होने गए थे। जबकि उनका बेटा शोएब शुक्रवार को ही अपनी दुकान का सामान लेने दिल्ली गया था। वह अपनी पत्नी को शहर में ही मौजूद उसके मायके छोड़ गया था।
घर के मुख्य चैनल पर ताला लगा था। शुक्रवार रात चोरों ने इस बंद मकान को निशाना बना लिया। चोरों ने ताले की जगह कुंडे को ही किसी मजबूत चीज से तोड़ दिया और अंदर दाखिल हो गए। घर की दूसरी मंजिल पर बने दो कमरों के ताले तोड़कर चोरों ने अलमारी और बक्से से जेवर व नगदी निकाल ली। शनिवार सुबह किसी पड़ोसी ने कुंडा टूटा देखकर मुबीन को फोन पर इसकी जानकारी दी। आनन-फानन में वह इटावा लौटे। पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

कोतवाल प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह, इंस्पेक्टर क्राइम मोहम्मद हामीद, चौकी इंचार्ज यशोदा रानी आदि मौके पर पहुंचे। कमरों को चेक करते वक्त पुलिस को लोहे का बेलचा, नुकीले लोहे की धातु व एक चाबी मिली। मोहम्मद मुबीन ने पुलिस को दी तहरीर में सवा लाख रुपये नगद के अलावा करीब ढाई लाख रुपये कीमत की पुत्रवधू के एक जोड़ी झुमके , झाले, अगूंठी, पैंडल, चेन, टॉप्स, चार तोले का सोने का बिस्कुट व चांदी की पायलें चोरी हो जाने का जिक्र किया है। पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें