फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफा व्यवसायी के घर पांच लाख की चोरी

विज्ञापन
चोरों द्वारा तोड़ा गया लॉकर दिखाती प्रियंका - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
इटावा। कोतवाली थाना क्षेत्र के कटरा शमशेर खां मोहल्ले में चोरों ने एक सर्राफा व्यवसायी के घर से 65 हजार रुपये नकदी समेत पांच लाख के जेवर पार कर दिए। चोरों ने दुकान और एक पड़ोसी के घर भी कोशिश की लेकिन वहां सफल नहीं हो सके। दोनों परिवार शुक्रवार को शादी समारोह में शामिल होने गए थे।
विज्ञापन

सराफा व्यवसायी महेंद्र उर्फ लव सोनी शुक्रवार रात पत्नी और बच्चों के साथ भांजी की शादी में शामिल होने गए थे। शुक्रवार देर रात चोरों ने घर में किसी के न होने का फायदा उठाते हुए मुख्य गेट का ताला तोड़कर अंदर घुस गए।
चोरों ने कमरे की अलमारी तोड़कर लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवर व नकदी चुरा ली। सराफा व्यवसायी जब परिवार सहित रात करीब दो बजे लौटे तो उन्हें मुख्य द्वार का ताला टूटा मिला।
विज्ञापन

अंदर अलमारी खुली पड़ी थी। चोरों ने कारोबारी के घर के बाहर स्थित कुबेर ज्वैलर्स की दुकान में भी चोरी का प्रयास किया। महेंद्र सोनी ने बताया कि उन्होंने पुलिस को 112 नंबर पर घटना की सूचना दी।
कोतवाली थाना पुलिस ने पड़ताल की। पीड़ित दुकानदार की पत्नी प्रियंका सोनी ने बताया चोर 65 हजार रुपये नकद समेत पांच लाख रुपये के सोने चांदी के जेवर ले गए। शनिवार को थाना कोतवाली में तहरीर दी गई।
सराफा व्यवसायी के घर में चोरी के बाद चोरों ने उनके पड़ोस में रहने वाले एक परिवार के घर का भी मेन गेट का कुंडा तोड़कर चोरी का प्रयास किया। वहां सफल नहीं हो सके।
गृहस्वामी नजमा पत्नी मतीन खां ने बताया कि वह शुक्रवार को अपने परिवार सहित कुसमुरा में भतीजे की शादी में शामिल होने गई थी और किराएदार भी शादी में कानपुर गए हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें