इटावा। कोतवाली पुलिस ने कैंटीन में तोड़फोड़ और फायरिंग के मामले में जेल में बंद हिस्ट्रीशीटर को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर उसकी निशानदेही पर तमंचा बरामद किया है। बरामदगी के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया।
प्रभारी निरीक्षक यशवंत सिंह ने बताया कि तकिया आजादगान निवासी केशव तिवारी के खिलाफ 24 सितंबर की रात कैंटीन बंद कराने के लिए तोड़फोड़ और फायरिंग करने के आरोप में कोतवाली थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले में आरोपी जेल में बंद था।
विवेचना के तहत पुलिस ने उसे कस्टडी रिमांड पर लिया। उपनिरीक्षक सर्वेश कुमार सचान ने 17 अक्तूबर को आरोपी की निशानदेही पर तमंचा बरामद किया। इसके बाद आवश्यक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में पेश करने के लिए भेज दिया गया। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। (संवाद)