फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हारर-कॉमेडी फिल्म में चमकेगा भरथना का सूरज

विज्ञापन
फोटो संख्या 01- मां कमला देवी व अन्य परिजनों के साथ बैठे सूरज राज माधवानी ( सफेद रंग की शेरवानी पहने) - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
भरथना। क्रिकेटर बनने की राह बदली तो एक्टिंग की चाह ने बॉलीवुड पहुंचा दिया। थिएटर व छोटे पर्दे पर अपने अभिनय के जलवे बिखेरने के बाद भरथना के सूरज जल्द ही बड़े पर्दे पर हॉरर, कॉमेडी फिल्म काकूडा में दिखाई देंगे। इस में फिल्म में मुख्य भूमिका रितेश देशमुख और सोनाक्षी सिन्हा निभा रहे हैं।
विज्ञापन

महावीर नगर के रहने वाले स्व. राजकुमार उर्फ राजू बिजली वाले के तीन पुत्रों में सबसे छोटे बेटे सूरज माधवानी डॉयरेक्टर आदित्य सरपोतदर के निर्देशन में बनी फिल्म में अभिनय कर रहे हैं। फिल्म अगले साल 2022 में रिलीज होगी। इससे पहले वह स्टार भारत टीवी चैनल के सीरियल तेरा मेरा साथ रहे में भी अभिनय कर चुके हैं। टीवी सीरियल प्यार तूने क्या किया में बॉस की भूमिका में अपने अभिनय की प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके हैं। इसके अलावा सूरज एक रियलटी शो सरवाइवल, में भी काम कर चुके हैं। इस शो के होस्ट बिग बॉस व पवित्र रिश्ता जैसे नामी सीरियल में काम कर चुके हितेन तेजवानी थे।
राजस्थान की कोटा क्रिकेट टीम से राज्य स्तर तक खेलने वाले सूरज को जब परिस्थितियों का साथ नहीं मिला तो उन्होंने अभिनय की राह पकड़ ली। साल 2013 में देश के सबसे पुराने थिएटर ग्रुप इप्टा की जयपुर शाखा में दाखिला लेकर सात साल तक अभिनय की कला सीखते हुए कई नाटकों में हिस्सा लिया। साथ ही 700 से अधिक लाइव शो होस्ट किए। इसी दौरान 2014 में राजस्थान से अभिनय में डिप्लोमा कोर्स भी किया। वर्तमान में वह अपनी मां कमला देवी के साथ मुंबई में ही रहते हैं। उनके परिवार में दो बड़े भाई जितेंद्र, शैलेंद्र व एक बहन भी है। उनके पिता का साल 2010 में निधन हो चुका है।
विज्ञापन

सूरज ने कक्षा 8 तक की शिक्षा नगर के मां अंबे पब्लिक स्कूल से प्राप्त की। इसके बाद एसएवी इंटर कॉलेज से हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा उत्तीर्ण की। इसके बाद रणवीर नीलम महाविद्यालय से स्नातक की शिक्षा ग्रहण की है। सूरज राज माधवानी से बताया कि उनका पहला सपना क्रिकेटर बनने का था, मगर बदलती परिस्थितियों के कारण अभिनय के क्षेत्र में आगे बढ़ गए। अब तक मिले कामों से खुश हैं और एक मुकाम बनाने का इरादा है।

फोटो संख्या 02- जिंग टीवी के धारावाहिक प्यार तूने क्या किया में बॉस की भूमिका में सूरज- फोटो : ETAWAH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें