फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: जर्जर सड़क पर किसानों ने जाम लगाकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर। क्षेत्र में रेलवे निर्माण के लिए ओवरलोड डंपरों द्वारा मिट्टी ढोने से राष्ट्रीय राजमार्ग से डुडहा गांव होते हुए वैदपुरा जाने वाली सड़क बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। सड़क की इस दयनीय स्थिति से आक्रोशित किसान यूनियन के पदाधिकारियों और ग्रामीणों ने गुरुवार दोपहर डंपरों की आवाजाही रोक दी, जिससे मार्ग पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई।
विज्ञापन


किसान यूनियन अध्यक्ष रामौतार यादव ने बताया कि ठेकेदार द्वारा भारी संख्या में ओवरलोड डंपरों से लगातार मिट्टी ढुलाई कराए जाने के कारण सड़क पर कई-कई फुट गहरे गड्ढे हो गए हैं। इस बदहाल सड़क के कारण स्कूली बच्चों, महिलाओं और बाजार आने-जाने वाले ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
प्रधान लक्ष्मी नारायण, देशराज, सतीश कुमार, जगदीश सिंह, जयप्रकाश, अवधेश कुमार, अरुण कुमार, उदय सिंह व सनोज कुमार सहित अन्य किसानों ने बताया कि प्रतिदिन औसतन 200 से 250 डंपर इस मार्ग से गुजरते हैं। पूर्व में ठेकेदार के साथ यह सहमति बनी थी कि पहले सड़क के गड्ढे भरे जाएंगे और मरम्मत की जाएगी उसके बाद ही डंपरों की आवाजाही शुरू होगी। जाम की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष कमल भाटी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और किसान यूनियन के लोगों से वार्ता कर स्थिति को शांत कराने का प्रयास किया। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मार्ग को आंशिक रूप से चालू कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें