जसवंतनगर। एक महिला ने आगरा निवासी एक व्यक्ति पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में महिला ने बताया कि आरोपी ने मारपीट भी की और जान से मारने की धमकी भी दी। महिला ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
महिला ने बताया कि आरोपी उसका रिश्तेदार है। रिश्तेदार होने के वह उससे बात करने लगा था और उसे प्रेमजाल में फंसा लिया था। आरोप है कि आरोपी ने मंदिर में विवाह कर स्वयं को पति बताकर विश्वास में लिया और कोर्ट मैरिज का आश्वासन देते हुए कई बार शारीरिक संबंध बनाए। आरोपी ने पीड़िता से एक लाख रुपये की धनराशि भी ली थी। इसमें से 50 हजार रुपये ऑनलाइन और 50 हजार रुपये नकद शामिल हैं।
पीड़िता का आरोप है कि बाद में जब आरोपी की दूसरी युवती से शादी तय होने की जानकारी मिली और उसने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट, गाली-गलौज की गई तथा घर से निकाल दिया गया। पीड़िता ने थाना जसवंतनगर व मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब एसएसपी से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई है। थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया जांच की जा रही है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।