फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान मिश्रित खेती का माडल अपना बढ़ाएं आय

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। जनता कॉलेज बकेवर के बीएससी कृषि प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं ने मिश्रित खेती के मॉडल पेश किए। मॉडल में छात्र-छात्राओं ने दिखाने का प्रयास किया कि परंपरागत खेती के साथ कैसे व्यावसायिक खेती करें, जिससे उत्पादन के साथ किसान की आय को भी बढ़ाया जा सके।
विज्ञापन

जनता कॉलेज बकेवर में इंटीग्रेटिड फार्मिंग प्रणाली के माडल पेश किए गए। कोमल, राशी, दुर्गा, पुष्पांजलि, अभिषेक, बृजेश, योगेश राठौर, गौरव कुमार व अभय राज सिंह की टीम ने मॉडलों में दिखाने का प्रयास किया कि किसान कि अनाज उत्पादन बढ़ाने के साथ ही गेहूं, धान, दलहन व तिलहन जैसी परंपरागत खेती के साथ ही कैसे एक साथ बागवानी, मछली पालन पशु पालन कर सकता हैं।
इसमें वर्षा के जल को किस प्रकार से संरक्षित कर सही उपयोग करने के तरीके सुझाए गए हैं। इसके साथ ही टपक सिंचाई विधि को भी इसमें बताया गया है।
इसमें एक घटक दूसरे घटक के उपयोग में लाया जाता है, जिससे किसान अपने एक फसल पर निर्भरता कम कर अथवा उसके घाटे की संभावनाओं को भी कम कर सकते हैं।
लगातार बढ़ती जनसंख्या और कम होते प्राकृतिक संसाधनों से किसानों को भी अपने तरीके और तकनीक दोनों में बदलाव करने की जरूरत है। इस समेकित कृषि को आईएफएस मॉडल के नाम से भी जाना जाता है।
विज्ञापन

इसे अंग्रेजी में इंटेग्रेटेड फार्मिंग के नाम से जाना जाता है। गौरतलब है कि समेकित कृषि प्रणाली के लिए सरकार भी प्रोत्साहन दे रही है। इसे भी हरित क्रांति की तरह बढ़ावा देने की जरूरत है, जिससे किसानों को आत्मनिर्भर बनाया जा सके।
इस पद्धति को अपना कर किसान कम खेतीं में भी अधिक मुनाफा कमा सकते हैं। इस दौरान कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजेश किशोर त्रिपाठी, डॉ. महेश प्रसाद यादव, डॉ. अशोक कुमार पांडेय व डॉ आनंद कुमार सिंह ने छात्राओं से मॉडल के बारे में जानकारी लेकर उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें