फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्तेदार ही निकले ब्लैकमेलर: सेवानिवृत्त अभियंता का अश्लील वीडियो बनाकर की वसूली, दंपती समेत चार गिरफ्तार

Sat, 03 Feb 2024 10:10 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा

सार

आरोपियों की निशानदेही पर एक मोबाइल, जेवर बेचने पर मिले एक लाख 45 हजार रुपये, एक ब्रेसलेट, तीन अंगूठी, सराफ से एक ब्रेसलेट व एक जंजीर बरामद की। 
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिंचाई विभाग से सेवानिवृत सहायक अभियंता का अश्लील वीडियो बनाकर रिश्तेदार महिला और उसके पति ने दो साथियों के साथ चार लाख के जेवर और नकदी वसूल ली। आरोपी दुष्कर्म के मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहे थे। जांच के बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर नकदी और जेवर बरामद कर लिए हैं।

विज्ञापन

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि सिविल लाइन थाना क्षेत्र के एक युवक ने पुलिस को सूचना दी कि उसके बाबा सिंचाई विभाग से सेवानिवृत हैं। एक रिश्तेदार महिला ने बाबा को एक फरवरी को फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र में स्थित अपने घर में पारिवारिक मामले को सुलझाने के बहाने बुलाया था। तभी साजिश रचकर बाबा का महिला के पति ने अश्लील वीडियो बना लिया था। दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर उनकी पहनी अंगूठियां, चेन, ब्रेसलेट ले लिया। 38500 रुपये यूपीआई के माध्यम से महिला के पति ने अपने दोस्त आयुष उर्फ लोरी के खाते में ट्रांसफर कराए।

पुलिस ने सेवानिवृत सहायक अभियंता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करके दंपती को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी दंपती ने बताया कि अश्लील वीडियो बनाकर पीड़ित से लिए जेवर को सराफ पवन कुमार गुप्ता निवासी 80 सैयदबाड़ा रामगंज रोड थाना कोतवाली को बेच दिए हैं। 
विज्ञापन

आरोपियों की निशानदेही पर एक मोबाइल, जेवर बेचने पर मिले एक लाख 45 हजार रुपये, एक ब्रेसलेट, तीन अंगूठी, सराफ से एक ब्रेसलेट व एक जंजीर बरामद की। साथ ही आरोपी सराफ पवन व आयुष उर्फ लोरी निवासी हिंदूपुर नगरिया गांव थाना ऊसराहार को भी गिरफ्तार किया। महिला के पति पर जनपद के दो थानों सहित औरैया के अजीतमल थाने में जानलेवा हमले की धारा में मामला दर्ज है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करके घटना का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को 10 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें