लवेदी। कस्बा लखना के रॉयल हैप्पी किड्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कक्षा नौ के छात्रों के आनलाइन और ऑफलाइन पढ़ाई के संबंध में वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कक्षा नौ के छात्र सूर्यांश और आशीष ने शिक्षा में ऑनलाइन और आफलाइन पढ़ाई के पक्ष और विपक्ष में अपने विचार रखे। छात्रों ने बताया कि वेब आधारित पठन-पाठन पर्यावरणीय रूप से लाभदायक है।
ई-शिक्षा माध्यम से नए कौशल सीखने पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। इसमें समय और जगह की पाबंदी नहीं है। पढ़ाई करने में किफायती पुस्तक और किसी दूसरे स्टडी मैटेरियल पर खर्च नहीं होता है।
वहीं ऑफलाइन शिक्षा में सभी छात्रों को बैठाकर एक साथ पढ़ाई करनी पड़ती है। अब मोबाइल के माध्यम से नई जानकारी मिल जाती हैं। विपक्ष में छात्रों ने विचार रखते हुए कहा कि ऑनलाइन पढ़ाई अब महंगी हो रही है।
मोबाइल रिचार्ज की दरें बढ़ रही हैं। साथ ही इसमें छात्र व अध्यापक के मध्य समन्वय नहीं बन पा रहा है। इसमें फ्राड भी छात्रों के साथ हो रहा है।
इस परिचर्चा में टीम लीडर छात्र आशीष, माधव, राघव, आदित्य, नैतिक, आयुष, अंकुर, गोपाल के अलावा प्रबंधक प्रकाश सोनी, प्रधानाचार्य वी लक्ष्मी, शिक्षक स्वदेश कुमार, नेहा चौहान, पूनम आर्या, प्रहलाद सिंह, रीता चौहान समेत स्कूल के अन्य बच्चे परिचर्चा में छात्रों का उत्साहवर्धन तालियां बजाकर कर रहे थे।