फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: परिषदीय स्कूलों में 16 मार्च से शुरू होंगी परीक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। परिषदीय स्कूलों का परीक्षा कार्यक्रम घोषित कर दिया गया। परीक्षाएं 16 मार्च से शुरू होंगी। इस बार परीक्षाओं में एक बदलाव किया गया है। पूरी परीक्षा 50 नंबर की होगी। इसके लिए जिला स्तर पर डायट के माध्यम से पेपर तैयार किए जाएंगे। पेपर में बहुविकल्पीय, अति लघु उत्तरीय, लघु उत्तरीय व दीर्घ उत्तरीय प्रश्न होंगे।
विज्ञापन

जिले में 1484 परिषदीय व कंपोजिट विद्यालय है। इनमें एक लाख 20 हजार छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। इस शैक्षिक सत्र में कक्षा एक से आठवीं तक के छात्रों की वार्षिक परीक्षा को कराने की तैयारी में बेसिक शिक्षा विभाग ने शुरू कर दी है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार मार्च में यह वार्षिक परीक्षाएं कराई जानी प्रस्तावित हैं। 16 मार्च से शुरू हुई परीक्षा 21 मार्च तक चलेगी। वार्षिक परीक्षा कराने के लिए छात्रों का विषयवार कोर्स पूरा कराया जा रहा है। इसके साथ प्रश्नपत्र सहित अन्य प्रकार की तैयारी करने में शिक्षक जुटे हैं।
हालांकि अभी परिषदीय विद्यालयों के अधिकतर शिक्षक-शिक्षिकाओं की ड्यूटी हाईस्कूल-इंटर की बोर्ड परीक्षा में कक्ष निरीक्षक के तौर पर लगी है। बावजूद इसके वार्षिक परीक्षा कराने की तैयारियां की जा रही है। वहीं, स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा एक के बच्चे सिर्फ मौखिक परीक्षा के आधार पर पास कर दिए जाएंगे। जबकि कक्षा दो से पांच तक के बच्चों को लिखित और मौखिक परीक्षा दोनों देनी पड़ेगी। कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों को केवल लिखित परीक्षा देनी होगी। वार्षिक परीक्षा का कार्यक्रम जारी करते हुए विभाग की ओर से निर्देश दिए गए हैं कि परीक्षा दो पालियों में कराई जाएगी।
विज्ञापन

सुबह 9:15 से 11:45 बजे तक और दोपहर 12:15 से 2:45 बजे तक होगी। उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए भी निर्देश जारी किए गए हैं। कक्षा पांच तक के बच्चों की कॉपियों का मूल्यांकन न्याय पंचायत स्तर पर किया जाएगा। वहीं, कक्षा आठ का ब्लॉक स्तर पर होगा। 31 मार्च तक अभिभावक शिक्षक मीटिंग कर बच्चों के परीक्षाफल वितरित किए जाएंगे। बीएसए डाॅ. राजेश कुमार ने बताया कि वार्षिक परीक्षा के लिए निर्देश जारी हुए हैं। सभी तैयारियां समय पर पूर्ण की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें