फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: जिले को मिलीं दो अंडरपास और एक फ्लाईओवर की सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर/भरथना। अमृत भारत योजना के तहत सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बलरई के दो अंडरपास और साम्हो के एक फ्लाईओवर का लोकार्पण करके जनता को समर्पित किया। इनका लाभ दोनों क्षेत्रों के करीब 50 गांवों के लोगों को मिलेगा।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बलरई रेलवे स्टेशन के निकट व ग्राम बीबामाऊ में बने रेलवे अंडरपास का उद्घाटन वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए किया। इस अवसर पर बलरई में आयोजित हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत व भाजपा नेता मुकेश यादव ने अंडरपास मार्ग के शिलापट्ट से पर्दा उठाया और इसका विधिवत शुभारंभ किया।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि बलरई रेलवे स्टेशन के निकट करीब सात करोड़ 28 लाख रुपये की लागत से फाटक नंबर 38 पर रेलवे अंडरपास मार्ग का उद्घाटन हुआ है। इसकी शुरुआत होने से ग्राम नगला तौर, नगला रामसुंदर, नगला सलहदी, नगला लछी, नगला गोकुल, बलरई, नगला ताल, दोदुआ गोपलपुर, धरबार आदि गांवों के लोगों को लाभ मिलेगा। इसी तरह ग्राम बीबामाऊ में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिला मंत्री रजत चौधरी ने मंडल अध्यक्ष अजय बिंदु यादव के साथ क्रासिंग संख्या 40-सी पर रेलवे अंडरपास मार्ग का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

जिला मंत्री ने बताया कि ग्राम तिजोरा, बॉउथ, यादव नगर, तुलसी नगर, बीबामऊ, नगला तिवारी आदि गांवों को लाभ मिलेगा। बलरई प्रधान मनीष कुमार, बीबामाऊ के पूर्व प्रधान रामकुमार, श्रेयष मिश्रा आदि मौजूद रहे। उधर, भरथना में साम्हो में फ्लाईओवर का शुभारंभ हुआ। इससे भी करीब 20 गांवों के लोगों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें