इटावा में रोडवेज के एक टीआई का रिश्वत लेते वीडियो सामने आया है। वीडियो देखने के बाद रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक बीपी अग्रवाल ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। उनका कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आरोपी टीआई के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
इटावा नेशनल हाईवे-दो पर इटावा रोडवेज डिपो की इंटरसेप्टर टीम का यह मामला सामने आया है। इसमें टीम के अधिकारी हाईवे पर चेकिंग कर रहे हैं। उसी दौरान एक बस में बिना टिकट कुछ सवारियां टीम को मिलीं। इस पर कंडक्टर से टीम में शामिल टीआई व एटीआई ने बिना टिकट सवारियों के एवज में अपना हिस्सा मांगा जा रहा है।
वीडियो में कंडक्टर की भी आवाज सुनाई दे रही है। उसका कहना है कि अभी गोरखपुर तक जाना है और टीम भी मिलेंगी। तो जवाब में टीआई कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि हम कभी-कभी आते है। टीआई यह कहते सुनाई दे रहे हैं कि या तो 100 लेले या 100 दे दे।
इस पूरे बंदर बांट का वीडियो बस में बैठे एक यात्री ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया।यह वीडियो रोडवेज के आरएम ने बीपी अग्रवाल ने भी देखा। उनका कहना है मामले की जांच कराकर दोषी पर कार्रवाई की जाएगी।