फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलनिकासी के रास्ते को किया बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। सैफई के मधैयापुर गांव के लोगों ने गुरुवार को प्रधान के पति व भाइयों पर दबंगई का आरोप लगाते हुए एसडीएम से शिकायत की। नाराज ग्रामीणों ने कहा कि इन लोगों ने जलनिकासी के रास्ते को बंद कर दिया है।
विज्ञापन

मधैयापुर गांव में बनी सड़क के किनारे नाली नहीं बनी है। नाली निर्माण को लेकर विवाद बना हुआ है। इसी चलते गुरुवार को उक्त गांव के राजवीर, शैलेश, रामप्रकाश, बच्चीलाल, अजयवीलर सिंह, बृजपाल, संजयसिंह, तेजपाल, फूलसिंह, महिपाल, रीता, किरण, शिवपाल, संजीव आदि तमाम ग्रामीण तहसील पहुंचे और एसडीएम हेमसिंह को शिकायतीपत्र दिया।
ग्रामीणों ने कहा कि मधैयापुर पंचायत के प्रधान के पति व उसके भाई दबंगई दिखा रहे हैं। उन लोगों ने सड़क पर मिट्टी डाल दी। इससे पानी निकलने का रास्ता बंद हो गया। कीचड़ हो जाने से निकलने में परेशानी हो रही। ग्रामीणों ने बताया कि गुरुवार सुबह इसकी शिकायत 112 नंबर पर पुलिस को दी। पुलिस आई तो इन लोगों ने मिट्टी हटा ली। पुलिस जाते ही फिर से मिट्टी जमा करके पानी की निकासी बंद कर दी।
विज्ञापन

इधर, प्रधान के पति रामदास ने बताया कि विवाद नाली निर्माण को लेकर है। आरसीसी सड़क तो बनी है। लेकिन उसके किसी ओर नाली नहीं बनी है। उनका कहना है कि ग्रामीणों से अपने घर के आगे नाली के लिए जगह देने को कहा। इसके लिए वे तैयार नहीं हो रहे। वे चाहते हैं कि सड़क का पानी उनकी (रामदास) जगह से होकर गुजरे। इस संबंध में उप जिलाधिकारी हेम सिंह ने बताया कि जल्द ही ग्रामीणों की समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें