फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोगनीपुर नहर में मिला महिला का शव

विज्ञापन
भोगनीपुर नहर से शव को निकलवाती पुलिस - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
जसवंतनगर। भतौरा गांव स्थित भोगनीपुर गंग नहर में सोमवार की सुबह एक महिला का शव उतराता मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव नहर से बाहर निकलवाया। काफी प्रयास के बाद भी महिला की पहचान नहीं हो सकी। महिला की उम्र लगभग 28 वर्ष आंकी जा रही है।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह कुछ ग्रामीण भोगनीपुर गंग नहर के पास से गुजर रहे थे। तभी नहर में एक महिला का अर्द्ध नग्न शव उतराता देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस जब तक पहुंचती, शव बहते हुए दो किलोमीटर दूर चला गया।
पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को नहर से बाहर निकलवाया। ग्रामीणों ने दुष्कर्म कर हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने आसपास मौजूद ग्रामीणों से शव के पहचान के प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, कार्यवाहक थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि शव करीब पांच से छह दिन पुराना लग रहा है। शव की शिनाक्त कराने के प्रयास किए जा रहे है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें