सैफई। ब्लाक के गांव बरौली खुर्द के मजरा ओडमपुर स्थित गोशाला में गंदगी व कीचड़ होने की वजह से गोवंश बीमार पड़ रहे है। आलम ये है कि दो दिन में दो गोवंशों की मौत हो चुकी है और दो की हालत नाजुक है।
ओडमपुर गोशाला में 65 गोवंश रखे गए है। इनकी देखभाल के लिए दो कर्मचारी लगे है। बारिश होने के कारण गोशाला में काफी गंदगी व कीचड़ भरा हुआ है। गंदगी में पनपने वाले मच्छर व कीड़े गोवंशों को नुकसान पहुंचा रहे है।
यहां पर बीमारी के चलते दो दिन में दो गोवंशों की मौत हो चुकी है, जबकि दो गोवंश की हालत नाजुक है। गोशाला के कर्मचारी राजाराम और राकेश का कहना कि काफी समय से गोशाला में पशु चिकित्सकों की टीम नहीं आई है।
ग्रामीणों का कहना है कि गोवंश की मौत होने पर प्रधान जेसीबी से गड्ढा खोद गोवंश को दफना देते है लेकिन उनका पोस्टमार्टम नहीं कराया जाता है।
लगातार कर रहे देखरेख
डॉ.अशोक कुमार गुप्ता से का कहना है कि उनको अभी नया चार्ज मिला है। वह लगातार गोवंश की देखरेख कर रहे हैं। गोशाला में गंदगी अधिक है, पंचायत सचिव व प्रधान को साफ-सफाई करने के लिए कहा गया था।