सफारी का भ्रमण करने पहुंचे पर्यटक
- फोटो : ETAWAH
इटावा। भारत बंद को देखते हुए इटावा सफारी पार्क में पर्यटकों की सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात की गई। पर्यटकों ने सफारी की खूबसूरती का आनंद लिया और बेहतर व्यवस्था के लिए प्रशंसा भी की।
किसान संगठनों ने सोमवार को भारत बंद किया था। दूसरी ओर सोमवार को विश्व पर्यटन दिवस होने के कारण काफी संख्या में पर्यटक इटावा सफारी देखने पहुंचे थे।
सिविल लाइन के थाना प्रभारी जीवाराम ने पुलिस बल के साथ पर्यटकों को सफारी घुमाई। सफारी परिसर के बाहर भी पुलिस बल तैनात किया गया था ताकि कोई अप्रिय घटना ना हो सके।