फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले की दो गोशालाओं में तीन गोवंशों की मौत

विज्ञापन
परौली रामायन गोशाला में कुत्तों ने नोचा गोवंश को - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
इटावा। जिले की गोशालाओं में गोवंशों की मौत का सिलसिला थमा नहीं रहा है। शुक्रवार को दो गोशालाओं में तीन गोवंशों की मौत हो गई। वहीं बसरेहर ब्लाक की ग्राम पंचायत परौली रामायन के नगला हरी गांव की गोशाला में दो गोवंश मरणासन्न हैं। कर्मचारियों की अनदेखी के चलते परिसर में बीमार पड़े एक गोवंश के शरीर को कुत्तों ने नोंच कर खा लिया है। इस गोवंश की हालत गंभीर है।
विज्ञापन

नगला हरी गांव में बनी गोशाला से बीते दिनों कई गोवंशों की मौत के बाद करीब 50 गोवंशों को ताखा ब्लाक की गोशालाओं में शिफ्ट कर दिया गया था। बावजूद इसके नगला हरी की गोशाला में गोवंशों का दम तोड़ना जारी है।
शुक्रवार को परिसर में दो गोवंशों ने दम तोड़ दिया। वहीं, दो गोवंश बीमारी के चलते मरणासन्न पड़े हैं। एक बीमार गोवंश का मांस कुत्तों ने नोंच कर खा लिया है। जिले की सबसे बड़ी गोशाला का ये हाल है, तो बाकी गोशालाओं का क्या होगा।
विज्ञापन

पहले इस गोशाला में 1000 से अधिक गोवंश हुआ करते थे। क्षमता से अधिक गोवंश होने पर यहां से तमाम गोवंशों को दूसरी गोशालाओं में शिफ्ट कर दिया गया। अब केवल 500 गोवंश ही यहां रह गए हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि 118 बीघा में बनी इस गोशाला की बाउंड्री टूटी होने से कुत्ते अंदर घुस जाते हैं और बीमार गोवंशों को नोंच कर जख्मी कर देते हैं।
शुक्रवार को मीडिया की टीम गोशाला में पहुंची तो जिम्मेदार नजर नहीं आए। कर्मचारी जरूर मृत गोवंशों को गड्ढे में दफनाते दिखाई दिए। डॉक्टर टीम के साथ गोशाला पहुंचकर बीमार पड़े गोवंशों को इलाज किया।
जसंवत नगर संवाद के मुताबिक फुलरई गांव स्थित गोशाला में शुक्रवार को एक गोवंश की मौत हो गई। यहां 15 दिन पहले 23 गोवंशों को रखा गया था।
इनमें से एक ने धूप व भूख से दम तोड़ दिया। ग्रामीणों को कहना है कि गोशाला में गोवंशों के लिए पर्याप्त मात्रा में भूसा और चारा नहीं मिल रहा है।
ग्राम प्रधान वीर सिंह ने बताया है कि गोवंशो को गोशाला में लाने से पहले स्थानीय प्रशासन ने कोई इंतजाम नहीं किए। न तो टिन शेड की व्यवस्था की और न ही भूसा व चारा की। इसके चलते गोवंश की मौत हुई है।

जसवंतनगर की गोशाला में मृत गोवंश- फोटो : ETAWAH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें