फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौबिया क्षेत्र में चोरों ने दो घरों से पार किया लाखों का माल

विज्ञापन
ोटो संख्य़ा09 घर में बिखरा पड़ा सामान दिखाती महिला। - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
इटावा। चौबिया थाना क्षेत्र के माखनपुर गांव में चोरों ने दो घरों से लाखों रुपये का माल पार कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर गई और जांच की औपचारिकता करके लौट गई।
विज्ञापन

पीड़ितों ने मंगलवार सुबह ही थाने में तहरीर दे दे थी लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट नहीं दर्ज की। जबकि, पीड़ित परिवार के लोग रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने के चक्कर काट रहे हैं।
माखनपुर गांव निवासी मजदूर हरनाम सिंह ने बताया कि वह परिवार के साथ गांव में रहते हैं। सोमवार देर रात चोर घर में घुस आए और बक्सा उठा ले गए।
चोरों ने पूरन सिंह के धान के खेत में बक्शें का ताला तोड़ा और उसमें रखे जेवरात व 10 हजार रुपये पार कर बक्शा खेत में छोड़कर भाग गए। इसके बाद चोरों ने गांव के गिरजाशंकर के घर में धावा बोला।
विज्ञापन

गिरजाशंकर के मुताबिक चोर घर से बैग व सूटकेस उठाकर गांव के प्रेमशंकर के खेत में ले गए। जहां वहां बैग व सूटकेस में रखे नौ हजार रुपये और जेवरात चुराकर ले गए।
खास बात ये है कि घटना के वक्त दोनों घरों में परिवार के लोग सो रहे थे, लेकिन किसी को चोरों की आने-जाने की आहट नहीं लगी। दोनों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।
आरोप है कि पुलिस मौके पर पहुंची और पूछताछ की। उन लोगों ने थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। थाना प्रभारी मुकेश कुमार सोलंकी ने बताया कि मामले की जांच जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें