फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदार की जमकर पिटाई, वीडियो बनाते रहे सिपाही

विज्ञापन
पुलिस के सामने दुकानदार को पीटते दबंग। संवाद
विज्ञापन
इटावा। सदर कोतवाली क्षेत्र के रामलीला रोड पर मंगलवार रात जनता की सुरक्षा करने वाली पुलिस के सामने ही असरदार लोगों ने एक दुकान में घुसकर दुकानदार को लात-घूसों से पीटा।
विज्ञापन

इस दौरान आरोपी दुकानदार को पीटते रहे और वहां मौजूद पुलिस कर्मी बीच-बचाव की जगह अपने मोबाइल से वीडियो बनाते रहे। इसके बाद पुलिस कर्मी पिटाई का शिकार हुए लोगों को ही पकड़कर थाने ले गई और उनका शांति भंग में चालान कर दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ है, लेकिन पुलिस अधिकारियों ने अभी तक मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है।
पुराना शहर के कटरा टेकचंद्र निवासी शरद अग्रवाल की रामलीला रोड पर निरंकारी सत्संग भवन के पास रिफाइंड ऑयल की थोक की दुकान है।
शरद का आरोप है कि मंगलवार को दुकान पर उनका छोटा भाई गौरव, अंकुर व चचेरा भाई राहुल अग्रवाल बैठे हुए थे। इस दौरान छह लोग दो सिपाहियों को साथ लेकर दुकान पर पहुंचे।
विज्ञापन

ये लोग दुकान में घुसकर उसके भाइयों के साथ मारपीट करने। इसके बाद आरोपियों ने भाइयों को दुकान से निकालकर लात-घूसों से पुलिस के सामने पिटाई की।
इस दौरान भाइयों ने पुलिस से मदद की गुहार भी लगाई, लेकिन पुलिसकर्मी अपने मोबाइल से वीडियो बनाते रहे। सरे बाजार सिपाहियों के सामने हो रही दुकानदारों की पिटाई को देख क्षेत्र के लोगों में हड़कंप मच गया।
सिपाहियों के सामने ही आरोपी वहां से चले गए। इधर शरद अग्रवाल ने यह भी आरोप लगाया कि मारपीट का शिकार हुए उनके भाई का ही कोतवाली पुलिस ने शांति भंग में चालान कर दिया। एसएसपी डा.बृजेश कुमार सिंह का कहना है कि मामले की जांच कराकर दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें