फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एफओबी पर साइकिल स्लिप पट्टी का निर्माण जनहित में जरूरी

विज्ञापन
फोटो संख्या 07- फरूखाबाद रेलवे क्रासिंग पर बने रहे एफओबी पर धरना देते कांग्रेसी - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
इटावा। शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में फर्रुखाबाद रेलवे क्रासिंग पर बन रहे फुट ओवरब्रिज के किनारे साइकिल स्लिप पट्टी बनाए जाने की मांग को लेकर धरना दिया।
विज्ञापन

शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे ने कहा कि साइकिल से चलने वाले छात्र-छात्राओं, आम जनमानस, मजदूरों के लिए तो पुरानी समस्या ही बनी रहेगी। उन्हें ओवरब्रिज से ही जाना पड़ेगा। इस पुल पर पैदल यात्रियों को ही जाने की सहूलियत होगी।
रेलमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि अतिरिक्त मजिस्ट्रेट एबी सिंह को सौंपा गया। ज्ञापन में बताया कि एफओबी का निर्माण अंतिम चरण में है।
पुल शुरू होने से पहले इस पर साइकिल पट्टी बनाया जाना जनहित में अति आवश्यक है। अन्यथा कांग्रेसजन आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। यहां प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष मलखान सिंह यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष उदय भान सिंह यादव, वाचस्पति दुबे, संजय दोहरे, मयंक तिवारी, आलोक यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें