फ़ोटो संख्या 04- पं. गोविंद बल्लभ पंत की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते फुरकान अहमद व ईओ विनय मणि
- फोटो : ETAWAH
इटावा। आजादी के अमृत महोत्सव एवं चौरी चौरा शताब्दी समारोह की शृंखला के तहत भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती पर नगर पालिका परिषद के ईओ विनय मणि त्रिपाठी और पूर्व चेयरमैन फुरकान अहमद ने पंडित गोविंद बल्लभ पंत की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
पूर्व चेयरमैन ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन में उनके महत्वपूर्ण योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। असहयोग आंदोलन, साइमन कमीशन के बहिष्कार और नमक सत्याग्रह में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वह उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री भी रहे और फिर देश के गृहमंत्री का दायित्व भी निभाया। कार्यक्रम में खाद्य एवं सफाई निरीक्षक आनंद कुमार, नत्थी लाल कुशवाहा आदि रहे।
इटावा। कर्मक्षेत्र महाविद्यालय में भारत रत्न गोविंद बल्लभ पंत के जयंती समारोह का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के निदेशक डा. विद्याकांत तिवारी ने कहा कि राजनैतिक शुचिता दूरदृष्टि और आत्मविश्वास पंत जी से सीखा जा सकता है।
इतिहास विभागाध्यक्ष डा.शैलेंद्र कुमार शर्मा ने पंत जी के प्रारंभिक जीवन और उनके व्यक्तित्व के बारे में विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम में प्राचार्य डा. सुचित्रा वर्मा एवं शिक्षक और छात्र उपस्थित रहे।
फोटो संख्या 05- कर्मक्षेत्र महाविद्यालय में जयंती समारोह में उपस्थित निदेशक डा विद्याकांत- फोटो : ETAWAH