खंड शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार को मांगपत्र सौंपते राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ जसवंत नगर के पदाधि?
- फोटो : ETAWAH
जसवंतनगर। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ जसवंतनगर इकाई के अध्यक्ष उमेश कुमार यादव, महामंत्री प्रेम किशोर पाठक के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने खंड शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार को शिक्षकों की समस्याओं का पांच सूत्रीय मांग पत्र सौंपा।
इसमें चयन वेतनमान के एरियर बिल बना कर शीघ्र जनपद पर जमा कराने, हाईकोर्ट के आदेश का अनुपालन करते हुए शिक्षकों को बीएलओ ड्यूटी से मुक्त रखने आदि की मांगें शामिल हैं।
खंड शिक्षा अधिकारी ने मांगों का शीघ्र निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। वार्ता में जिला महामंत्री जितेंद्र सिंह यादव, तिलक सिंह कुशवाह, कमलेश यादव, मूलचंद राजपूत, अंकित कुशवाह, नरेंद्र कुमार यादव, हरी कुमार व तेजपाल सिंह उपस्थित रहे।