फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षाफल से असंतुष्ट छात्रों को परीक्षा में शामिल होने का मौका

विज्ञापन
फोंटो संख्या 05- गूगल मीट के जरिये प्रधानाचार्यों को निर्देश जारी करते डीआईओएस राजू राणा - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
इटावा। हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा में शामिल होने का एक और मौका है। जो छात्र छात्राएं घोषित किए गए परीक्षाफल से संतुष्ट नहीं हैं वे परीक्षा में शामिल होने का आवेदन कर सकते हैं। यह बात सोमवार को माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों की ऑनलाइन बैठक में डीआईओएस राजू राणा ने दिए।
विज्ञापन

डीआईओएस ने प्रधानाचार्य को निर्देशित किया कि वे अपने विद्यालय में 25 अगस्त को शिक्षक-अभिभावक बैठक करें। जिसमें अभिभावकों को यह अवगत कराया जाए।
विदहेल्ड श्रेणी, सामान्य, बिना अंक के प्रोन्नत, अनुपस्थित श्रेणी व कम अंक प्राप्त करने वाले आदि सभी श्रेणी के परीक्षार्थी यदि अपने पाल्य के परीक्षाफल से संतुष्ट नहीं है।
तो 27 अगस्त तक परीक्षा के लिए आवेदन पत्र प्रधानाचार्य को प्राप्त करा दें। समस्त प्रधानाचार्य 27 अगस्त की शाम पांच बजे तक इन आवेदनों को माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करा दें।
विज्ञापन

जो छात्र/छात्राएं प्रधानाचार्य से फार्म प्राप्त कर चुके हैं और विद्यालय में जमा नहीं किए हैं। उनसे मोबाइल पर संपर्क करते हुए फार्म प्राप्त कर लें और निर्धारित अवधि में ऑनलाइन करें।
अंक सुधार के लिए इस परीक्षा में सम्मिलित होने वाले परीक्षार्थियों के मूल्यांकन से प्राप्त अंकों को ही अंतिम माना जाएगा। परीक्षार्थियों के पूर्व में घोषित परीक्षाफल के अंक मान्य नहीं होंगे।
इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए 18 सितंबर से 06 अक्तूबर के मध्य हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षाएं होंगी। इसके लिए कोई परीक्षा शुल्क नहीं है। वर्ष 2021 की इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षा में अनुपस्थित रहने वाले परीक्षार्थी यदि चाहें तो वह भी आगामी प्रयोगात्मक परीक्षा में दोबारा शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें