फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अहिल्याबाई के जन्म दिवस पर घोषित हो सार्वजनिक अवकाश

विज्ञापन
फोटो संख्या 05- धनगर समाज के जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों का स्वागत किया गया - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
इटावा। आल इंडिया धनगर समाज महासंघ ने समाज के मेधावियों और नव निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ देवी अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके किया गया।
विज्ञापन

आल इंडिया धनगर समाज के प्रदेश मंत्री अरविंद धनगर, जिलाध्यक्ष नरेंद्र पाल सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमपाल धनगर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष निरंजन धनगर, पूर्व सांसद राजाराम पाल, प्रदेेश अध्यक्ष संजय धनगर, पूर्व विधायक प्रेमपाल धनगर, भजनलाल पाल, रामगोपाल बघेल, डा आरएस पाल, फूल सिंह को माला और शाल पहनाकर तथा देवी अहिल्याबाई की प्रतिमा भेंटकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज पूरन सिंह पाल को भी श्रेष्ठ शिक्षक के रूप में सम्मानित किया गया।
जिला पंचायत सदस्य दौलत राम बघेल ने कहा कि हमें अपने बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देना है। प्रधानाचार्य पूरन सिंह ने देवी ने अहिल्याबाई होल्कर के जन्मदिन पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग की। चंदन सिंह बघेल ने सत्तारूढ़ दल के विधायक प्रेमपाल धनगर से मांग की कि वे धनगर समाज को अनुसूचित जाति के प्रमाण पत्र निर्गत कराएं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में प्रधान पूतेपाल, मान सिंह, धीरेंद्र सिंह, अभिलाख सिंह, हरिश्चंद्र, वीर सिंह, जंग सिंह, राकेश पाल और अन्य पंचायत प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया। प्रत्येक वर्ष दिए जाने वाले आदर्श शिक्षक पुरस्कार से जीआईसी के विनोद कुमार पाल को सम्मानित किया गया।
समाज के 45 मेधावी छात्र छात्राओं को प्रमाण पत्र और मेडल दिए गए। कार्यक्रम में शशांक होल्कर, गिरेंद्र बघेल, हेमंत, गोलू पाल, रनवीर सिंह, नाथूराम धनगर और अरविंद धनगर का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें