फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोलाफेंक में पूनम राजावत ने जीता पहला स्थान

विज्ञापन
फोटो संख्या 10- महेवा में खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेती बालिकाएं - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
महेवा। ग्राम पंचायत महेवा के मॉडल पार्क स्थित खेल मैदान में मिशन शक्ति के तहत बालिकाओं की खेलकूद प्रतियोगिता हुई। जिसमें गोला फेंक में विनायकपुर की पूनम राजावत ने प्रथम, नगला बशान सिंह की नेहा राजावत ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

खो-खो प्रतियोगिता में महेवा की टीम ने प्रथम और मेहंदीपुर की टीम द्वितीय स्थान पर रही। खेलों में दीपा, गौरी, रोशनी, ज्योति, अंजली आदि ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान महेवा कुमुद सिंह ने की। यहां बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की जिला संयोजक मीनाक्षी चौहान मौजूद रहीं। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी राहुल उपाध्याय ने बालिकाओं को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर ब्लाक अध्यक्ष युवक समिति राजू दुबे, मनोज गुप्ता, राणा प्रताप सिंह चौहान, सुनील राठौर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें