इटावा। विश्व जनसंख्या दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को नारायण कॉलेज में रेड क्रॉस सोसाइटी और नारायण ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट की ओर से गोष्ठी हुई।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने जनसंख्या नियंत्रण के लिए सरकारी प्रयास के साथ लोगों की सहभागिता को जरूरी बताया। इसके पूर्व अतिथियों ने मां सरस्वती को नमन कर दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इंस्टीट्यूट के प्रधानाचार्य डॉ. धर्मेंद्र शर्मा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।
मुख्य वक्ता अर्थशास्त्र की विभागाध्यक्ष डॉ. पद्मा त्रिपाठी नेे कहा सरकार जनसंख्या नियंत्रण के लिए प्रयास कर रही है, लेकिन लोगों की भी भागीदारी आवश्यक है।
बताया कि 11 से 31 जुलाई तक जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा मनाया जाएगा। रेडक्रास सोसाइटी के चेयरमैन डॉ. केके सक्सेना ने कहा मामले में धर्माचार्य, सामाजिक चिंतकों, स्वयंसेवी संस्थाओं, राजनीतिज्ञों, समाज सुधारों को एक मंच पर आकर सकारात्मक और प्रेरक वातावरण का निर्माण कर दृढ़ संकल्प शक्ति से सक्रियता दिखानी होगी।
राज्य कर्मचारी सयुंक्त परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष इंजीनियर हरि किशोर तिवारी ने कहा इस दिवस की प्रासंगिकता को समझना सरकार के साथ-साथ समाज की भी जिम्मेदारी है।
अध्यक्षता केके कालेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष विजय शंकर वर्मा ने की। उन्होंने कहा सरकार के प्रयासों में दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ योजनाओं का क्रियान्वयन और तेजी से होना चाहिए।
संगोष्ठी में रेडक्रास सोसायटी के सचिव हरि शंकर पटेल, डॉ.आरके त्रिपाठी, राजेश वर्मा, मनोज तिवारी, जितेंद्र कुमार, नारायण ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट के शिक्षकों ने भी प्रतिभाग किया।
संचालन गौरव अग्रवाल व हरीशंकर पटेल नेे किया। कार्यक्रम में रेडक्रॉस सोसाइटी ने सभी प्रतिभागियों को 2-2 मास्क और एक-एक साबुन वितरित किया।