फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आकर अधेड़ की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के विजय नगर में रेलवे लाइन पार करते समय एक अधेड़ ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव की पहचान कर जानकारी परिजनों को दी है।
विज्ञापन

फ्रेंड्स कालोनी के हरिहरपुर गांव निवासी सुमेर सिंह (50) प्राइवेट नौकरी करते थे। शनिवार सुबह वह अंबेडकर चौराहे से भरथना चौराहा जाने के लिए विजय नगर स्थित रेलवे लाइन पार कर रहे थे।
इस दौरान ट्रैक से गुजरी सुपरफास्ट ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौके पर मौत हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया। उसके पास मिले मोबाइल फोन व अन्य दस्तावेज से पुलिस ने उनकी शिनाख्त कर जानकारी परिजनों को दी। हादसे की सूचना पाकर सुमेर के घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें